31 अक्टूबर को इंडिया गेट से दूर रहना होगा बेहतर जाने क्यों

31 अक्टूबर को इंडिया गेट पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते आस पास के सभी रूट प्रभावित होंगे। ये दौड़ नेशनल स्टेडियम से शुरू होकर रन फॉर यूनिटी इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति तक जाएगी।



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेशनल स्टेडियम से इस दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि लगभग 15 हजार प्रतिभागी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


रन फॉर यूनिटी के कारण इंडिया गेट सी-हेक्सागन और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक इंडिया गेट सी-हेक्सागोन मार्ग को बंद करने के निर्देश दिए हैं।


इस दौड़ के कारण पुलिस ने इस रास्ते को बंद किया है जिससे सुबह कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।