दो कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड में ढेर
दिनांक 11.09.2019 को रात्रि करीब 9ः30 बजे थाना कंकरखेड़ा पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा द्वारा जटौली फाटक बाईपास के पास नियमित रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पल्लवपुरम की तरफ से एक तेज गति से आती मोटर साईकिल दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायर कर दिया। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर की गयी फायरिंग में कांस्टेबल सुधीर के पेट में गोली लग गयी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक कंकरखेडा द्वारा घायल आरक्षी को तत्काल उपचार हेतु कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घायल आरक्षी को उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिये रैफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस कन्ट्रोल रूम व अधिकारीगणों को आरटी सैट के माध्यम से सूचना दी गयी कि गोली मारकर मोटर साईकिल पर फरार हुए दोनो बदमाशों में से पीछे बैठे बदमाश ने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई है एवं दोनो बदमाश कद काठी के है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक नगर तत्काल घटना स्थल पर पहुॅच गये एवं नगर व देहात क्षेत्र के थानों व डायल-100, फैन्टम मोबाईल व समस्त पुलिस मोबाईलों को चैकिंग हेतु निर्देश दिये गये। समय रात्रि लगभग 23.30बजे उक्त संदिग्ध बाईक सवार बदमाश कंकरखेडा बाईपास शामली रोड की तरफ निकलते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा उन्है रोकने व घेरने का प्रयास किया गया तो दोनो बदमाश तेज गति से भागने लगे। भागते बदमाशों का पीछा क्षेत्राधिकारी दौराला, प्रभारी निरीक्षक कंकरखेडा, प्रभारी निरीक्षक दौराला, थाना सरधना पुलिस टीम द्वारा झिझोखर रोड के पास बदमाशों को घेर लिया गया तो दोनो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर असलाहों से लगातार फायर करना शुरू कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दोनो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गये। जिन्है उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल हेतु रवाना किया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान उक्त दोनो अपराधियों को मृत घोषित कर दिया गया।
उक्त घायल बदमाशों की पहचान क्षेत्राधिकारी दौराला द्वारा थाना बुढाना के कुख्यात टॉप-10 अपराधी व लुटेरे पंकज उर्फ बन्टी पुत्र चरण सिंह नि0 शाहबाडा कस्बा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर तथा शहजाद पुत्र सीदा नि0 शाहवाडा कस्बा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर के रूप में पहचान की गयी। क्षेत्राधिकारी दौराला श्री जितेन्द्र कुमार के प्रभारी निरीक्षक बुढाना नियुक्ति के दौरान उक्त दोनो अपराधियों के द्वारा थाना कांधला में 96 किलो चॉदी की लूट की घटना में शामिल होने व गिरफ्तार करने के कारण दोनो अपराधियों को पहचाना गया।
उक्त दोनो अपराधी कुख्यात लुटेरे व थाना बुढाना के टॉप-10 अपराधी है। जिनमें पंकज उर्फ बन्टी के विरूद्व विभिन्न थानों पर 20 अभियोग एवं अभियुक्त शहजाद के विरूद्व विभिन्न थानों पर 14 अभियोग पंजीकृत है, जिनका विवरण निम्नवत है।
अभियुक्त पंकज उर्फ बन्टी पुत्र चरण सिंह नि0 शाहबाडा कस्बा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर के विरूद्व पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
1 मु0अ0स0 330/19 धारा 392 भादवि थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ
2 मु0अ0स0 120/11 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
3. मु0अ0स0 41/12 धारा 3 गुण्डा अधिनियम थाना बुढाना जनपद मु0नगर
4 मु0अ0स0 205/13 धारा 395,397,412 भादवि थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर
5. मु0अ0स0 147/13 धारा 392 भादवि थाना गंगलढेडी सहारनपुर
6. मु0अ0स0 213/13 धारा 394,411 भादवि थाना गंगलढेडी सहारनपुर
7. मु0अ0स0 343/13 धारा 376 डी भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
8. मु0अ0स0 396/13 धारा 307 भादवि थाना मंसूरपुर जनपद मु0नगर
9. मु0अ0स0 631/13 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मंसूरपुर जनपद मु0नगर
10. मु0अ0स0 100/14 धारा 3 गुण्डा अधिनियम थाना बुढाना जनपद मु0नगर
11. मु0अ0स0 165/15 धारा 147,148,149,393,398,307,412 भादवि थाना नकुड सहारनपुर
12. मु0अ0स0 166/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना नकुड जनपद सहानपुर
13. मु0अ0स0 217/15 धारा 392,411 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
14. मु0अ0स0 224/15 धारा 392,411 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
15. मु0अ0स0 245/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नकुड जनपद सहारनपुर
16. मु0अ0स0 293/15 धारा 395,397,412 भादवि थाना तितावी जनपद मु0नगर
17. मु0अ0स0 342/14 धारा 302 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
18. मु0अ0स0 200/16 धारा 380 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
19. मु0अ0स0 201/16 धारा 307 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
20. मु0अ0स0 202/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना जनपद मु0नगर
21. मु0अ0स0 205/16 धारा 41/102 दप्रसं व 414 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
अभियुक्त शहजाद पुत्र सीदा नि0 शाहवाडा कस्बा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर के विरूद्व पंजीकृत अभियोगों का विवरण।
1 मु0अ0स0 330/19 धारा 392 भादवि थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ
2 मु0अ0स0 723/09 धारा 13 जी एक्ट थाना बुढाना जनपद मु0नगर
3. मु0अ0स0 159/13 धारा 395,397,412,120बी भादवि थाना कांधला जनपद शामली
4 मु0अ0स0 55/13 धारा 392,411 भादवि थाना थानाभवन जनपद शामली
5. मु0अ0स0 213/13 धारा 394,411 भादवि थाना थानाभवन जनपद शामली
6. मु0अ0स0 468/13 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना जनपद मु0नगर
7. मु0अ0स0 631/13 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर
8. मु0अ0स0 11/15 धारा 394,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद मु0नगर
9. मु0अ0स0 16/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद मु0नगर
10. मु0अ0स0 103/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना शाहपुर जनपद मु0नगर
11. मु0अ0स0 205/15 धारा 394,411 भादवि थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर .
12 मु0अ0स0 200/16 धारा 380 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
13. मु0अ0स0 201/16 धारा 307 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
14. मु0अ0स0 203/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना जनपद मु0नगर
15. मु0अ0स0 205/16 धारा 41/102 दप्रसं व 414 भादवि थाना बुढाना जनपद मु0नगर
पुलिस मुठभेड में मृत कुख्यात अपराधियों के नाम व पता।
1. पंकज उर्फ बन्टी पुत्र चरण सिंह नि0 मौहल्ला शाहवाडा कस्वा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर
2. शहजाद पुत्र सीदा नि0 शाहवाडा कस्बा व थाना बुढाना जनपद मु0नगर
बरामदगी का विवरण।
1. दो पिस्टल 32 बोर मय खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस
2. एक मोटर साईकिल स्प्लेण्डर बिना नम्बर
घायल पुलिस कर्मियों का विवरण।
1. कांस्टेबल सुधीर कुमार थाना कंकरखेडा मेरठ
2. कांस्टेबल राहुल मलिक थाना सरधना मेरठ