26 सितम्बर को मेरठ आएंगी राजस्थान कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

 


राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया 26 सितम्बर को एकदिवसीय दौरे पर मेरठ आ रही हैं। वह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में होने वाले जन-जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में शामिल होंगी।



भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि केंद्र सरकार के 100 दिन के ऐतिहासिक फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चल रहा है। 26 सितम्बर को मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में जन-जागरण प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन होगा। उसमें पार्टी की ओर से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया आम लोगों से बातचीत करेंगी। वह जम्मू-कश्मीर में धारा-370 और 35 ए हटाने पर बातचीत करेंगी। 26 सितंबर को वसुंधरा राजे मेरठ और 27 सितंबर को भोपाल जाएंगी।