टीवी शो भाभी जी घर पर हैं ने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो के निर्माता ने कास्ट और क्रू के लिए खास पार्टी रखी,जहां स्टार्ससहित शो से जुड़े अन्य लोगों ने जश्न मनाया। यहशो कानपुर की एक कॉलोनी की थीम पर रचा गया। शो 2015 में शुरू हुआ था और लोकप्रियता के चलते अभी तक सुपरहिट बना हुआ है। इसके मुख्य किरदार विभूति नारायण और तिवारी जी एक दूसरे की पत्नियों अनिता भाभी और अंगूरी भाभी पर डोरे डालते रहते हैं।
हमारा शो दूसरे शोज का रिकॉर्ड तोड़ेगा: रोहिताश गौड़(मनमोहन तिवारी जी)
एक्टर मनमोहन तिवारी का मुख्य किरदार निभा रहे रोहिताश गौड़ ने खुशी जाहिर करते हुए बताया- पार्टी तो राउंड फिगर हजार एपिसोड की दी गई, पर इस शो ने तो लगभग 1300एपिसोड पूरे कर लिए हैं। खैर 1000 एपिसोड पूरे होने की बड़ी खुशी है, क्योंकि आजकल धारावाहिक दो-तीन महीने में ही बंद हो रहे हैं। उस समय तो यह चैनल भी नया था। हमने तो सोचा था कि यहतीन-चार महीने का गेम होगा, पर चल निकला तो यह हजार एपिसोड के ऊपर जा पहुंचा। अब हमें उम्मीद है कि हमारा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ेगा। आज उसे भी चलते हुए 12 साल हो गए। उन्होंने कॉमेडी में नया आयाम स्थापित किया है। हमारी भी यही सोच है।
मॉर्डन अवतार में दिखीं दोनों भाभी जी अंगूरी और अनु
पार्टी मेंएक्टर्स मॉर्डन अवतार में नजर आए। हाल ही में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें उनका लुक बहुत अलग नजर आ रहा है। शुभांगी शो में भोली भाली मासूम सी महिला का रोल अदा कर रही हैं। शुभांगी ने इस पार्टी में ब्लैक रंग की बॉडीफिटेड शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ गोल्डन एंब्रॉयडरी की लॉन्ग श्रगथी। वहीं, अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन ने इस सक्सेस पार्टी के लिए नीलेरंग की ऑफ शोल्डर बॉडी फिटड्रेस चुनी। इस सिंपल लुक में सौम्या बिल्कुल पार्टी परफेक्ट नजर आ रही थीं।